
इंदौर, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का आज इंदौर में आगमन हुआ। एयरपोर्ट पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा,संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री आरपीएस
जादौन, इंदौर संभागायुक्त डॉ.सुदाम खाड़े,पुलिस आयुक्त श्री संतोष सिंह, इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा,नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार ने एयरपोर्ट पर स्थापित मां देवी अहिल्याबाई की गादी के समक्ष नमन किया।
