आधार-कार्ड के साथ अपना ई-मेल जोड़ने, अपडेट करने की ऐप आधारित नि:शुल्क सुविधा

नयी दिल्ली, 3 जुलाई (वार्ता) आधार-कार्डधारक अब आधार ऐप के माध्यम से एक सीमित अवधि के अंदर अपने इस विशिष्ट पहचान-पत्र में अपना ई-मोल जोड़ सकते हैं और उसे अद्यतन कर सकते हैं। नया आधार ऐप एंड्रॉयड और ऐप्पल आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से यह सुविधा छह महीने के लिए नि:शुल्क है और इसे लोगों की सुविधा बढ़ाने के लिए किया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार देश में रहने वालों के लिए यह सुविधा एक जुलाई से चालू कर दी गयी है और छह महीने तक खुली रहेगी। विज्ञप्ति के अनुसार पहले दो दिन में ढाई लाख से अधिक लोग आधार में अपना ईमेल पता बदल या जोड़ चुके हैं। ई-मेल जुड़ने से आधार कार्डधारक की ओर से जब भी आधार-पुष्टि के लिए निवेदन किया जाता है, उसी क्षण उसके ई-मेल पर सूचना मिल जाती है। मंत्रालय के अनुसार इससे पारदर्शिता बढेगी और आधार संख्याधारकों को किसी भी उद्देश्य के लिए उनके आधार के उपयोग के बारे में मेल पर जानकारी की एक अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी

विज्ञप्ति में कहा गया है कि लोगों की सुगमता के लिए उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया नया आधार ऐप लोगों को अपने स्मार्टफ़ोन से ही मोबाइल नंबर अपडेट और पता अपडेट सहित कई सेवाओं का आसानी से लाभ उठाने में सहायक है। अब तक 40 लाख से अधिक लोगों ने नए आधार ऐप का उपयोग करके अपने मोबाइल नंबर अपडेट किए हैं। वहीं लगभग 10 लाख लोगों ने इस ऐप का उपयोग करके अपना पता भी अपडेट किया है।

.....

Next Post

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 262 अंक चढ़ा

Fri Jul 3 , 2026
मुंबई, 03 जुलाई (वार्ता) दूसरे एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स की शुरुआत 650 अंक चढ़कर हुई थी, लेकिन वह उस स्तर पर अंत तक टिक नहीं […]

You May Like