भोपाल-नोएडा डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब और आसान होगा सफर

भोपाल: भोपाल से नोएडा (जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र) की यात्रा अब और आसान हो गई है। इंडिगो एयरलाइंस ने 1 जुलाई से भोपाल-नोएडा के बीच अपनी नई सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी है। इस नई उड़ान से मध्य प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के बीच हवाई संपर्क को बड़ी मजबूती मिलेगी।पहले दिन नोएडा से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट शाम 5:09 बजे भोपाल पहुंची, जिसमें 45 यात्रियों ने सफर किया। इसके करीब 20 मिनट बाद, शाम 5:29 बजे भोपाल से नोएडा के लिए पहली उड़ान रवाना हुई, जिसमें 22 यात्री सवार थे।
एयरलाइन के अनुसार यह फ्लाइट अब रोजाना निर्धारित समय पर संचालित होगी। नई सेवा से व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और पर्यटन के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र तक पहुंचने का समय भी कम होगा और यात्रियों को बेहतर एयर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

Next Post

भोपाल में मानसून की दस्तक: रंग-बिरंगे और स्टाइलिश छातों से सजे बाजार

Thu Jul 2 , 2026
भोपाल: मानसून की दस्तक के साथ ही शहर के बाजार रंग-बिरंगे और आकर्षक डिज़ाइन वाले छातों से सज गए हैं। साधारण छातों के अलावा ऑटोमैटिक, मल्टीकलर, फ्लोरल और बच्चों के लिए कार्टून प्रिंट वाले छातों की मांग बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही ग्राहकों […]

You May Like