इंदौर: नगर निगम द्वारा आज राष्ट्रीय डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान किया. इस मौके पर महापौर ने डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट को समाज के स्वास्थ्य और आर्थिक व्यवस्था का मजबूत स्तंभ बताया. वहीं सी ए देसाई ने कहा कि शहर की वास्तविक गरिमा स्वच्छता, संस्कृति और नागरिकों की सहभागिता से है।
आज डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर नगर निगम द्वारा अटल सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट यगनेश देसाई तथा महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अध्यक्षता की. इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दोनों क्षेत्रों के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज विशेष संयोग है, जब नेशनल डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे दोनों एक ही दिन मनाए जाते हैं. डॉक्टर जहां देश के नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं.
वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था और वित्तीय अनुशासन को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. दोनों ही समाज के लिए समान रूप से आवश्यक हैं. महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा चार वर्ष पूर्व इस सम्मान समारोह की शुरुआत विशेष उद्देश्य से की गई थी। पहला उद्देश्य उन डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सार्वजनिक सम्मान देना था, जिनके कार्यों को अक्सर पर्याप्त पहचान नहीं मिल पाती है, जबकि उनका योगदान समाज के लिए महत्वपूर्ण होता है. दूसरा नगर निगम की सभी व्यवस्थाओं से रूबरू करवा कर शहर हित में है.
इंदौर पूरे देश के लिए आदर्श मॉडल
मुख्य अतिथि यगनेश देसाई ने कहा कि मुंबई से हूं, लेकिन सफाई के मामले में इंदौर से बहुत पीछे है. आज इंदौर केवल देश का सबसे स्वच्छ शहर ही नहीं है, बल्कि स्वच्छता, नवाचार, स्वाद, संस्कृति और सतत शहरी विकास के क्षेत्र में भी पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल बन चुका है. नगर निगम लगातार ऐसे नवाचार कर रहा है, जिनसे इंदौर राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान स्थापित हो रही है. कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, निरंजन सिंह चौहान, राजेश उदावत सहित नगर निगम अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में चिकित्सक तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित थे
