9 लाख की अवैध सागौन से लदी पिकअप जब्त

भैरुंदा। पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही सागौन लकड़ी से भरी पिकअप को जब्त कर करीब 9 लाख रुपये का माल बरामद किया है. पुलिस ने वाहन से 12 नग सागौन की लकड़ी बरामद कर कार्रवाई के बाद वाहन एवं लकड़ी को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नंदगांव के समीप एक बोलेरो पिकअप वाहन एमपी 47 जेडडी 7754 खड़ा है, जिसमें पन्नी से ढंककर सागौन की लकड़ी रखी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन तथा एएसपी सुनीता रावत एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वाहन चालक फरार हो गया. पिकअप में 12 नग सागौन की लकड़ी भरी मिली. प्रथम दृष्टया लकड़ी अवैध कटाई के बाद परिवहन की जा रही थी। पुलिस ने वाहन सहित लकड़ी को जब्त कर थाने लाया तथा वन विभाग को सूचना दी. इसके बाद जब्त वाहन और सागौन की लकड़ी को वन विभाग लाडकुई के सुपुर्द कर दिया गया. इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दिनेश जाट, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र गुर्जर एवं आरक्षक लवकेश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही.

Next Post

पैसों के विवाद पर दिव्यांग की वैसाखी से हत्या

Tue Jun 23 , 2026
सागर। सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिव्यांग युवक की हत्या के दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी मेघराज लोधी निवासी ग्राम बीजरी, थाना बण्डा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके भाई टीकाराम उर्फ टिक्कू लोधी (उम्र 30 वर्ष) की उसके परिचित राधे लोधी एवं झब्बू […]

You May Like