नर्मदा तटों पर आस्था का सैलाब, तीन किमी तक जाम

बुधनी/शाहगंज। सोमवती अमावस्या पर मां नर्मदा के दर्शन और स्नान के लिए सोमवार को बुधनी सहित आसपास के नर्मदा घाटों पर श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा. लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ और हजारों वाहनों के एक साथ पहुंचने से नर्मदा ब्रिज पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया. घंटों तक यातायात प्रभावित रहा और पुलिस-प्रशासन को व्यवस्था संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी.

सोमवती अमावस्या के अवसर पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का नर्मदा घाटों की ओर पहुंचना शुरू हो गया था. बुधनी घाट, बेरखेड़ी घाट, बांद्राभान संगम, जोशीपुर घाट, बगवाड़ा घाट एवं नर्मदा ब्रिज क्षेत्र में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही. दूर-दराज के गांवों और शहरों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में स्नान कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना की. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण बुधनी नर्मदा ब्रिज और उसके दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. करीब तीन किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही. भीषण गर्मी के बीच कई श्रद्धालुओं को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने पुलिस एवं प्रशासन को विशेष प्रयास करने पड़े. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य किया जा सका.

जाम के दौरान आगे निकलने की होड़ में दो बसों के कर्मचारियों के बीच विवाद भी हो गया. कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया, लेकिन पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सभी प्रमुख घाटों और स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था. प्रशासनिक अधिकारी दिनभर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे. वहीं नगर परिषद द्वारा घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी. सोमवती अमावस्या पर वर्षों बाद देखने को मिली. भारी भीड़ ने मां नर्मदा के प्रति Ÿगहरी आस्था को प्रदर्शित किया. पूरे दिन नर्मदा तट श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास से सराबोर रहे.

Next Post

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में भोपाल रेफर 

Mon Jun 15 , 2026
बैतूल। जिले में एक दर्दनाक रेल हादसे में 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कट गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को उपचार के […]

You May Like