दमोह:मंत्री लखन पटेल ने छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान श्री बालाजी महाराज के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. प्रभु के दर्शनों से नवीन ऊर्जा का संचार व अनंत आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई.सनातन धर्मध्वजा के संवाहक, पूज्य कथावाचक व बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज से आत्मीय भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव ने पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद दिया. भेंट के दौरान महाराज जी ने मई माह में की गई अपनी कठिन साधना के अनुभव भी साझा किए.बालाजी महाराज जी की कृपा समस्त प्रदेश एवं देशवासियों पर बनी रहे.पूज्य गुरुदेव जी सनातन धर्म के माध्यम से मानवता के कल्याण हेतु यूं ही मार्गदर्शन करते रहें, यही प्रार्थना है.
