
इंदौर. रावजी बाजार पुलिस ने महज दो घंटे में 3 लाख रुपए और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा गुम बैग ढूंढकर दिल्ली के एक व्यापारी को सौंप दिया. बैग वापस मिलने पर व्यापारी ने पुलिस की सराहना की.
दिल्ली निवासी सेनेटरी व्यापारी राहुल मित्तल व्यापारिक भुगतान लेने इंदौर आए थे. सियागंज से कलेक्शन के बाद वे ई-रिक्शा से सिंधी कॉलोनी जा रहे थे, इसी दौरान उनका बैग रास्ते में गिर गया. सिंधी कॉलोनी पहुंचने पर बैग गुम होने का पता चला. शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी मदद से कुछ ही घंटों में बैग का पता लगा लिया गया. पुलिस ने बैग में रखे करीब 3 लाख रुपए और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित हालत में व्यापारी को लौटा दिए. कार्रवाई में उप निरीक्षक ललिता डावर सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही.
