मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मप्र के बजट पर बाइट के बिंदु 

भोपाल: मध्य प्रदेश की जनता के जीवन की बेहतरी के लिए कार्य किया जाएगा।

प्रदेश में विभिन्न वर्गों के कल्याण के प्रावधान बजट में किए गए हैं।चाहे युवा हो महिलाएं हो या किसान हो या समाज का गरीब तबका सभी क्षेत्र में राशि रखी गई है।

 

आईटी और नई तकनीक का भरपूर उपयोग किया जाएगा।

युवाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के लिए आवश्यक प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। जो बच्चे छात्रावास सुविधा चाहते हैं उसके लिए भी बजट में राशि रखी गई है।

प्रदेश में पशुपालन पर फोकस किया जाएगा। कृषि के साथ पशुपालन हो, दुग्ध उत्पादन बढ़े ,जिस तरह फसलों के लिए विभिन्न योजनाएं हैं ऐसी पशुपालन क्षेत्र की बड़ी संभावनाओं को साकार किया जाएगा।

आवश्यक सुविधाएं दी जाएगी।

गऊ शालाओं के संचालन के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा।

 

प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाएंगे। करीब 40 प्रतिशत वृद्धि की गई है. तीनों तरह के उद्योग बड़े उद्योग, लघु मध्यम और सूक्ष्म उद्योग एवं ग्रामीण कुटीर उद्योग के विकास की योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

 

स्व सहायता समूह के लिए राशि का प्रावधान किया गया है।

प्रदेश में स्थाई महत्व के कार्य हो। एक्सप्रेस वे बने। मालवा एक्सप्रेस वे, चंबल एक्सप्रेस वे और विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए राशि का प्रावधान है।

 

रेलवे एवं भारत सरकार से मिलकर आवश्यक कनेक्टिविटी इंटरकनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी ।

 

सिंहस्थ 2028 के लिए मालवा के 13 जिलों में धार्मिक विकास कार्यों के लिए राशि रहेगी।

 

500 करोड रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है।

 

सिंहस्थ 2028 भव्य और दिव्य होगा। प्रदेश के अनेक बच्चे बाहर नौकरियों के लिए या अन्य व्यवसाय रोजगार के लिए जाते हैं तो उनके माता-पिता अकेले रह जाते हैं। ऐसे बुजुर्गों के लिए नगरों में आवश्यक केंद्र बनाकर निजी क्षेत्र का सहयोग लिया जाएगा।

प्रदेश में शैक्षणिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पर्यटन के लिए बड़ी राशि खर्च होगी।

 

श्री अन्न के उत्पादन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ज्वार बाजरा मक्का रागी और कोदो कुटकी की फसलों पर प्रोत्साहन दिया जाएगा।

 

प्रदेश के दो करोड़ 30 लाख लोग गरीबों की रेखा से बाहर आए हैं।

ऐसे लोगों की संख्या बढ़े और गरीबी से मुक्त होकर बेहतर जीवन जिएं ,इसके लिए राज्य सरकार ने बजट का निर्माण कर आवश्यक प्रावधान किए हैं।

 

3 लाख 60 ,000 करोड़ के बजट प्रावधान विभिन्न कार्यों के लिए किए गए हैं।

 

 

 

madhya pradesh

 

वर्ष 2024 – 25 बजट में 3 करोड़ 65 लाख 067 करोड रुपए की राशि है जो गत वर्ष से 16% अधिक है.

Next Post

रेकिट का ‘स्टॉप डायरिया कैंपेन’

Wed Jul 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 03 जुलाई (वार्ता) स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता उत्पाद बनाने वाली अग्रणी कंपनी रेकिट ने माताओं और पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए एक स्व देखभाव अभियान शुरु किया है।   कंपनी ने […]

You May Like