
छिंदवाड़ा. परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा आज बस स्टैंड छिंदवाड़ा में यात्री वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें मुख्यत: वाहनों के परमिट, वाहन चालक का ड्रायविंग लायसेंस, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र, व्ही.एल.टी.डी. डिवाईस एवं आपातकालीन द्वार पर लगी हुई सीट की जांच की गई। इस दौरान जांच दल ने बिना परमिट के चल रहे बस को जब्त कर लिया वहीं पांच वाहनों के फिटनेश निरस्त कर दिए।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जांच दौरान उक्त बिंदुओं में खामियां पाये जाने पर 05 यात्री वाहनों एमपी 28 पी 0452, एमपी 28 पी 1455, एमपी 28 पी 0771, एमपी 20 पीए 1176 एवं एमपी 28 पी 0574 के फिटनेस निरस्त किये गये। साथ ही 03 अन्य यात्री वाहनों पर 21,000 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। एक यात्री वाहन कमांक एमपी 18 जेड एफ 4977 को परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर जप्त कर परिवहन कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। साथ ही यात्री वाहन संचालकों/चालकों को समझाईश दी गई कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के अनुसार ही वाहनों का संचालन करें अन्यथा विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा उन पर आच्छादित अनुज्ञा पत्र/फिटनेस प्रमाण पत्र को निरस्त करने की भी कार्यवाही की जायेगी।
