ट्विशा केस: गायब पलंग-पेटी और ऊंचे फंदे का रहस्य सुलझाएगी सीबीआई, तैयार हो रहा हूबहू पुतला; जल्द होगा क्राइम सीन री-क्रिएशन

भोपाल। सीबीआई की टीम लगातार ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच में जुटी है. आरोपी पति समर्थ और सास एवं रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से मामले में पूछताछ भी जारी है.

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने अब ट्विशा का पुतला भी शरीर की लंबाई और वजन के हिसाब का तैयार कराया है, जिससे कटरा हिल्स स्थित निवास में घटना स्थल पर ले जाकर सीन री-क्रिएशन कराया जा सकता है. इसकी वजह यह बताई जा रही है कि ट्विशा का शव कथित तौर पर जहां लटका मिला. वह फंदा बहुत ऊंचा था और इसके लिए पलंग पर पेटी रखकर ट्विशा के फंदे तक पहुंचने का कथित तौर पर दावा किया गया है. पलंग और पेटी की जब्ती शुरूआत से ही नहीं की गई थी. सीबीआई अब मामले में घटना स्थल पर रखे एक-एक सामान का मुआयना कर रही है. ट्विशा की मौत के मामले में सीबीआई की रिमांड पर आए उनके आरोपी पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह की तरफ से पलंग और पेटी को लेकर बयान दिया जा चुका है.

खबर सामने आई है कि सीबीआई के अधिकारियों के कई सवालों के सामने आने पर रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बता रही हैं. गिरिबाला सिंह से सीबीआई की महिला अधिकारियों को पूछताछ के लिए बैठाया गया है. इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य का ख्याल भी अधिकारियों की तरफ से रखा जा रहा है. गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह से भी पूछताछ जारी है. समर्थ से पिछले कई दिनों से पूछताछ हुई है. पहले एसआईटी ने 3 दिन तक और अब सीबीआई भी 3 दिन से लगातार उससे पूछताछ कर रही है. दोनों से बातचीत पूरी होने के बाद ही माना जा रहा है कि कई एहम सूचना सामने आ सकती है. कथित तौर पर क्राइम सीन से छेड़छाड़, सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल सबूतों की सुरक्षा से जुड़े सवाल दोनों आरोपियों से की जा रही है और दोनों के बयानों का मेल भी कराया जा रहा है. ट्विशा के परिजनों और दोस्तों के व्हाट्सएप चैट के आधार पर उनके पति समर्थ से सवाल जवाब जारी है.

Next Post

स्वच्छता फीडबैक में जबलपुर अव्वल : महापौर

Sun May 31 , 2026
जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि स्वच्छता फीडबैक के मामले में जबलपुर ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम का पूरा अमला मैदानी स्तर […]

You May Like