पिथौरागढ़ के युवक का होटल में फांसी में लटकता मिला शव 

जबलपुर। होटल वर्धमान के शेफ ने सुसाइड कर लिया। उसका शव मंगलवार सुबह रूम में खिड़की के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। 21 साल के नवीन सिंह मूल रूप से पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) के रहने वाले थे।

नवीन के बाहर नहीं निकलने पर आसपास रहने वाले लोगों दरवाजा खटखटाया। कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर होटल मालिक और ओमती पुलिस को खबर की। पुलिस दरवाजा तोड़कर रूम में पहुंची। पता चला है कि नवीन दो साल से जबलपुर में रह रहे थे। सल चौक स्थित होटल वर्धमान में शेफ थे।

पुलिस ने नवीन के परिजन को सूचना दे दी है। नवीन के साथ काम करने वालों ने बताया कि वे रूम में अकेले रहा करते थे। सोमवार रात काम खत्म कर होटल से रूम गए थे। ऐसा कदम क्यों उठाया, नहीं पता।

 

किसी लव से हुई आखिरी बात

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि नवीन के मोबाइल को जब्त किया गया है। अंतिम कॉल नवीन सिंह ने किसी को लगाया था, संभवतः वह नाम लव है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आखिर नवीन सिंह ने अंतिम बार किससे और क्या बात की थी। परिवार वालों के आने के बाद उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

Next Post

गाड़ियां फाइनेंस कराके वापस न करने के मामले में बस संचालक की गिरफ़्तारी की मांग

Tue Jul 2 , 2024
जबलपुर। पिछले दिनों पुलिस ने गाड़ियां फाइनेंस करा कर वापस न करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह मामला अभी जांच में है और आज फरियादी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले का मुख्य सरगना लालू बस सर्विस का संचालक लालू जैन है जबकि पुलिस […]

You May Like