जिंस बाजार में तेजी, चावल, गेहूं, चीनी, दालों के भाव बढ़े

नयी दिल्ली, 29 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं, चीनी और दालों में भी तेजी रही। अधिकतर खाद्य तेल भी महंगे हुए।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 36 रुपये बढ़कर 3,868 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 19 रुपये की बढ़त में 2,793 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा भी 23 रुपये महंगा हुआ।

दाल-दलहनों में मूंग दाल की औसत कीमत 33 रुपये और चना दाल की 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल और उड़द दाल के दाम 25-25 रुपये बढ़े। मसूर दाल 14 रुपये सस्ती हुई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अगस्त वायदा दो रिंगिट टूटकर 4,535 रिंगिट प्रति टन रह गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.41 प्रतिशत चढ़कर 77.78 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की कीमत 100 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गयी। वनस्पति 95 रुपये और पाम ऑयल 63 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत 44 रुपये और मूंगफली तेल की 41 रुपये बढ़ गयी। वहीं, सोया तेल में सात रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव आठ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी पांच रुपये महंगी हुई।

Next Post

हर राज्य के लिए बनेगा अलग कृषि रोडमैप, एग्रो-क्लाइमेटिक जरूरतों के अनुसार होगी योजना: शिवराज

Fri May 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 मई (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि खरीफ 2026 के लिए देश पूरी तरह तैयार है और खरीफ सीजन किसी भी दृष्टि से चुनौती का नहीं, बल्कि तैयारी, समन्वय तथा किसान-केंद्रित नीति का सीजन बने, […]

You May Like