नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव टूट गये। वहीं, गेहूं में तेजी रही। चीनी के भाव कमोबेश स्थिर रहे जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत नौ रुपये घटकर 3,847 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं तीन रुपये महंगा हुआ और 2,813 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। आटे के भाव में टिकाव रहा।
दाल-दलहनों में तुअर दाल औसतन 32 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मसूर दाल की कीमत 22 रुपये और चना दाल की 20 रुपये घट गयी। मूंग दाल में नौ रुपये की गिरावट रही। वहीं, उड़द दाल दो रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा 139 रिंगिट फिसलकर 4,428 रिंगिट प्रति टन रह गया। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.12 प्रतिशत की बढ़त में 66.18 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सूरजमुखी तेल 73 रुपये और पाम ऑयल 63 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। मूंगफली तेल की कीमत 39 रुपये बढ़ी। सरसों तेल और सोया तेल आठ-आठ रुपये मजबूत हुए। वनस्पति 16 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव सात रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। चीनी की कीमत कमोबेश अपरिवर्तित रही।
