गर्मी में बढ़े लोड से विद्युत पोल और डीपी में लग रही आग

दमोह: विगत दिनों से जिले में विद्युत पोलों और डीपी में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बुधवार दोपहर दमोह शहर के सिंचाई कॉलोनी के सामने विद्युत डीपी में आग लगी, वहीं मां बड़ी देवी मंदिर के समीप शाम को डीपी में आग लगी। बिजली विभाग के अनुसार इसका एक बड़ा कारण भीषण गर्मी के चलते वोल्टेज का बढ़ना है। अत्यधिक गर्मी के कारण घरों में एसी, कूलर, फ्रिज जैसे उपकरणों का लोड बढ़ गया है, जिससे पोलों और डीपी पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और आग की घटनाएं हो रही हैं।

लगातार हो रही इन घटनाओं से न सिर्फ बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है, बल्कि जानमाल का खतरा भी बना हुआ है। नवभारत सभी नागरिकों से अपील करता है कि एसी, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का कम से कम उपयोग करें। गैरजरूरी लाइट और पंखे बंद रखें। ऊर्जा की बचत कर हम न केवल बिल कम कर सकते हैं, बल्कि विद्युत तंत्र पर पड़ने वाले अतिरिक्त लोड को भी रोक सकते हैं। आपकी छोटी सी सावधानी बड़ी दुर्घटना टाल सकती है

Next Post

पेंशनभोगियों के लिए आईटीआर-2 दाखिल करने की ऑनलाइन सुविधा चालू

Wed May 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 मई (वार्ता) आयकर भाग ने बुधवार को घोषणा की कि आयकर विवरण भरने के उसके ई-फाइलिंग पोर्टल पर आईटीआर-2 फार्म को ऑनलाइन फाइलिंग की सुविधा चालू कर दी गयी। इस तरह वेतन भोगी और ऐसे अविभाजित हिंदू परिवार (यूएचएफ) के लोग आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आईटीआर-2 […]

You May Like