खेल स्पर्धा चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ाती है: सिंह

भोपाल,  मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उल्‍लेख किया कि खेलों से व्यक्ति के जीवन में चुनौतियों का सामना करने की क्षमता तथा शारीरिक दृढ़ता बढ़ती है। माउंटेन सायकिलिंग चुनौतिपूर्ण स्पर्धा है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री सिंह से भोपाल डिस्ट्रिक्‍ट सायकिलिंग एसोसियेशन के अध्यक्ष एस एन सिंह द्वारा उक्त राष्ट्रीय स्पर्धा के लिये चयनित एमटीबी टीम के खिलाडियों के साथ प्रस्थान पूर्व भेंट की गयी। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सायकिलिंग स्पर्धा में भाग लेने जा रहे मध्य प्रदेश के खिलाड़ी मेहनती हैं और मेहनत तथा लगन के साथ कोई भी स्पर्धा जीती जा सकती है।
इस मौके पर भोपाल सायकिलिंग एसोसियेशन के अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित संध्या मोर्या, शुभम ठाकुर, अनिकेत गौर, शैलेष कुमार, प्रिंसी नागर, अमोघ सहाय, नरेंद्र मेघानी तथा चेनसिंह राजपूत, खिलाडियों का परिचय कराकर गतिविधियों की जानकारी दी गयी। अंत में प्रमुख सचिव द्वारा इन सभी को राष्ट्रीय स्पर्धा में विजयी बनने के लिये शुभकामनाएं प्रेषित की गयीं।
सायकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 26 मार्च से 31 मार्च तक हरियाणा के पंचकुला में आयोजित आगामी 20वीं राष्ट्रीय माउंटेन सायकिलिंग स्पर्धा के लिये मध्यप्रदेश की टीम का चयन किया गया है।

Next Post

पीएचई के प्रभारी कार्यपालन यंत्री मनोज बघेल निलंबित

Thu Mar 21 , 2024
छिंदवाड़ा।राज्य शासन ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड छिंदवाड़ा के प्रभारी कार्यपालन यंत्री मनोज बघेल को नियमों के विपरीत जाकर मनमानीपूर्ण तरीके से कार्य करने पर निलंबित कर दिया है।उप सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि जल-जीवन मिशन के कार्यों की आमंत्रित निविदाओं में […]

You May Like