जबलपुर: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डीजल, पेट्रोल बचाव के आव्हान पर शनिवार 23 मई को सर्किट हाऊस से मदन महल उत्सव कम्यूनिटी हॉल तक ई-रिक्शा से पहुंचे।
मदन महल स्थित कमेटी हॉल में आयोजित 19वें रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. कुमार ने कहा कि अब तक देशभर में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 11.39 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आज देश के 47 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले में रेलवे, बैंकिंग, पोस्टल सहित विभिन्न विभागों में 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवा के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
