उप मुख्यमंत्री ने स्व. दादा असीम बनर्जी को दी श्रद्धांजलि

सतना :मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने वरिष्ठ समाजसेवी उत्तम बनर्जी के पिता स्वर्गीय असीम बनर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सतना स्थित सरस्वती आवासीय विद्यापीठ पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. दादा असीम बनर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का संबल दिया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. असीम बनर्जी का जीवन सामाजिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण रहा। उनके निधन से समाज ने एक सज्जन एवं प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व को खो दिया है। श्रद्धांजलि सभा में महापौर योगेश ताम्रकार, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, अखण्ड प्रताप सिंह, बालेन्द्र गौतम, श्रीकृष्ण महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Next Post

खबर के बाद जागा विभाग , नेमुआ मोड़ पर शुरू हुआ निर्माण कार्य

Sat May 23 , 2026
सतना:रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के नेमुआ मोड़ पर टूटी पड़ी सुरक्षा दीवार को लेकर प्रकाशित खबर के बाद अब जिम्मेदार विभाग हरकत में आता दिखाई दे रहा है. करीब एक महीने पहले एक सड़क हादसे में टूटी पुल की पैरापेट वॉल (सुरक्षा दीवार) को लेकर उठे सवालों के बाद मौके पर […]

You May Like