तहसील पटेरा ने एक बार फिर जिले में सीएम हेल्पलाइन में किया टॉप

पटेरा/दमोह: ज्ञात हो कि जब से तहसीलदार उमेश तिवारी की पदस्थापना तहसील पटेरा में हुई है, तब से तहसील पटेरा दमोह जिले में उपलब्धियों का नया अध्याय लिख रही है. पदस्थापना के प्रथम माह में ही पहली बार पटेरा तहसील ‘ए ग्रेड’ में शामिल हुई थी.सके पश्चात लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तहसील ने जिले में अपना विशेष स्थान बनाए रखा.इसी क्रम में कल जारी हुई प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग में तहसील पटेरा ने दमोह जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया.

वहीं SIR कार्य में भी सबसे कम नो मैपिंग दर्ज करते हुए तहसील ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया था, जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला कलेक्टर दमोह को सम्मानित किया गया था.इसके अतिरिक्त, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित कुम्हारी जिला पंचायत उपचुनाव में देश का पहला पेपरलेस चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया, जो तहसील पटेरा की कार्यकुशलता, नवाचार व टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बना.

इस उपलब्धि पर तत्कालीन जिला कलेक्टर दमोह को राज्य निर्वाचन आयोग से सम्मान प्राप्त हुआ था.हाल ही में तहसीलदार पटेरा के नेतृत्व में जिले में ऐतिहासिक सीमांकन अभियान संचालित किया गया, जिसमें एक ही दिन में 195 सीमांकन कार्य पटवारी व राजस्व निरीक्षकों द्वारा पूर्ण किए गए. यह उपलब्धि दमोह जिले के लिए गौरव का विषय रही.
अब पुनः प्रदेश स्तरीय सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में तहसील पटेरा द्वारा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे राजस्व अमले के लिए गर्व का क्षण है. इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर, एसडीएम व जनप्रतिनिधियों द्वारा तहसील पटेरा के समस्त अधिकारी ध कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं.

Next Post

कक्षा 10वीं में मेरिट में आने पर BRCC ने निभाया वादा, छात्रा को घर पहुंचकर सौंपी शुल्क राशि

Thu May 21 , 2026
पथरिया/दमोह। प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने की मिसाल पेश करते हुए बीआरसीसी पथरिया ने कक्षा 10वीं में मेरिट में स्थान बनाने वाली छात्रा को घर पहुंचकर पुरस्कार स्वरूप कक्षा 11वीं की शुल्क राशि सौंपी.शासकीय प्राथमिक शाला देवरान में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को आयोजित विदाई कार्यक्रम के दौरान बीआरसीसी को […]

You May Like