आईजी-डीआईजी एक ही वाहन से पहुंचे दमोह, बिना पायलट के कंट्रोल रूम पहुंच ली क्राइम बैठक

दमोह। सागर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अतिरिक्त प्रभार मिथिलेश शुक्ला और डीआईजी सागर शशीन्द सिंह चौहान सोमवार दोपहर क्राइम समीक्षा बैठक लेने दमोह पहुंचे.दोनों वरिष्ठ अधिकारी एक ही वाहन में सवार होकर बिना पायलट के दमोह पहुंचे.आईजी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए कंट्रोल रूम को पूर्व में ही सूचना दे दी थी कि उनके और डीआईजी के लिए पायलट न लगाई जाए.पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग कर उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मितव्ययिता का संदेश दिया.कंट्रोल रूम पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद जबलपुर नाका स्थित कंट्रोल रूम में क्राइम समीक्षा बैठक शुरू हुई.बैठक में जिले में लंबित अपराधों, कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा कर एसडीओपी व थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.बैठक में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस), एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एचआर पांडे, एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी, एसडीओपी देवी सिंह सहित जिले के समस्त एसडीओपी, थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी मौजूद.

Next Post

एसआरके टेक्नोलॉजी ने सोनेट क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया

Mon May 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) एसआरके टेक्नोलॉजी XI क्रिकेट क्लब ने सोनेट क्रिकेट क्लब को 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में सोमवार को 3 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतने के बाद, एसआरके टेक्नोलॉजी XI क्रिकेट क्लब ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। […]

You May Like