सिलहट , 15 मई (वार्ता) बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने शुक्रवार को अपने संन्यास से वापसी कर एकदिवसीय क्रिकेट में फिर से लौटने की संभावना से इनकार कर दिया। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के बड़े अधिकारियों ने उनसे अपने एकदिवसीय से संन्यास के फैसले पर फिर से सोचने और दक्षिण अफ्रीका में होने वाले एकदिवसीय आईसीसी विश्व कप 2027 के लिए वापसी करने की रिक्वेस्ट की थी। मुशफिकुर ने माना कि उन्हें ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिर से वनडे खेलने की कोई इच्छा नहीं है। मुशफिकुर ने आज यहां पत्रकारों से कहा, “मुझे लगता है कि हां, जाहिर है कि मुझे मैसेज आया (वनडे क्रिकेट में लौटने के बारे में) लेकिन मुझे लगता है कि बंगलादेश टीम अभी ऐसे स्टेज पर है और भविष्य में ऐसे स्टेज पर जाएगी कि मेरी सर्विस की जरूरत (वनडे में) नहीं होगी।”
Next Post
निखिल द्विवेदी के कहने पर अयान अग्निहोत्री ने गाया है बंदर का गाना ‘कम ऑन बेबी’
Fri May 15 , 2026
मुंबई, 15 मई (वार्ता) निर्माता निखिल द्विवेदी के कहने पर अयान अग्निहोत्री ने फिल्म बंदर का गाना ‘कम ऑन बेबी’ गाया है। बॉबी देओल स्टारर बंदर ने अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया था। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज […]

You May Like
-
1 year ago
CM ने चंबल में चलाई बाइक बोट
-
8 months ago
महात्मा गांधी को अर्पित की गई पुष्पांजलि
-
12 months ago
दिन भर रहे बाजार गुलजार, दस करोड़ से ऊपर की हुई धनवर्षा
-
6 months ago
संतोष मित्तल स्कूल का शानदार रहा परीक्षा परिणाम
