अंतर्राष्ट्रीय गौरेया दिवस पर क्विज प्रतियोगिता

भोपाल, (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय गौरेया दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में स्थित स्नेक पार्क पर ‘ऑन दॉ सपोट’ क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें वन विहार में भ्रमण करने आए लगभग 115 पर्यटकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार पर्यटकों को पाँच ग्रुप में बाँटकर बर्ड्स (गौरेया) से सम्बन्धित प्रश्न पूछे तथा पूछे गए प्रश्नों पर वार्तालाप कर पक्षियों से संबंधित एवं विश्व में पाई जाने वाली पक्षियों की प्रजातियाँ के बारे में जानकारी दी गई।
विशेष तौर पर गौरेया का पर्यावरण में क्या महत्व है यह भी समझाया गया।
जिन प्रतिभागियों प्रतियोगिता में अधिकतम सही उत्तर दिए उन्हें पुरूस्कृत किया गया।

क्विज का आयोजन संचालक वन विहार तथा सहायक संचालक वन विहार के निर्देशानुसार किया गया।
रविकांत जैन, इकाई प्रभारी पर्यटन वन विहर, विजय बाबू नंदवंशी, बायोलॉजिस्ट, वन विहार एवं संकल्प किसनानी उपस्थित रहे।

Next Post

प्रभारी कार्यपालन यंत्री पीएचई छिंदवाड़ा निलंबित

Thu Mar 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, (वार्ता) राज्य शासन ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड छिंदवाड़ा के प्रभारी कार्यपालन यंत्री मनोज बघेल को नियमों के विपरीत जाकर मनमानीपूर्ण तरीके से कार्य करने पर निलंबित कर दिया है। उप सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी […]

You May Like