मोदी-शाह की खुल चुकी है पोल, जल्द उनको सबक सिखाएगी जनता : राहुल

गुरुग्राम, (हरियाणा) 08 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे देश को गुमराह कर रहे हैं और लोग उनकी असलियत अब समझ चुके हैं इसलिए देश की जनता जल्द ही उनको सबक सिखाएगी।

श्री गांधी ने शुक्रवार को हरियाणा के गुरुग्राम में सद्भावना यात्रा के दौरान आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवा नेताओं को देश के हर प्रदेश में इसी तरह की यात्रा करनी चाहिए क्योंकि इस तरह की यात्राओं से जनसंपर्क की नहीं बढ़ता है बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों की भी जानकारी सामने आती है।

उन्होंने कहा कि यात्रा कांग्रेस की परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है। यात्राओं के जरिए ही लोगों से इस बात की पुख्ता जानकारी मिली है कि भाजपा सरकार ने वोट चोरी की है। हरियाणा के लोग इस वोट चोरी के बारे में अच्छी तरह जानते हैं।

श्री गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की मनमानी बढ़ गई है। मनमानी की वजह बताते हुए उन्होंने कहा चुनाव आयोग और नौकरशाही उनके नियंत्रण में है और उन्हें लगता है कि इस नियंत्रण के बल पर वे हमेशा सत्ता में रहेंगे लेकिन जनता यह बात समझ चुकी है कि अब भाजपा कुछ दिनों की ही मेहमान रह गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि देश में बेरोजगारी जबरदस्त है, चीन का माल देश में बेचा जा रहा है और सोशल मीडिया इंस्टाग्राम आदि के ज़रिए देश के युवाओं को नशा दिया जा रहा है और सरकार किसी भी बुराई को नियंत्रित नहीं कर पा रही है इस मामले में सरकार की पोल खोल अब पूरी तरह खुल चुकी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जो समझौता प्रधानमंत्री और उनकी सरकार ने अमेरिका के साथ किया है कोई भी प्रधानमंत्री उसे तरह का समझौता नहीं कर सकता है लेकिन श्री मोदी ने किसान की कीमत पर यह समझौता किया है। भारत सरकार ने पूरी तरह से अमेरिका के सामने समर्पण किया है और देश के किसानों पर अमेरिका के राज की एक तरफ से अनुमति दी है। अमेरिका के किसानों का उत्पादन भारत में बिकेगा और भारत के किसान देखते रह जाएंगे। अमेरिका के साथ हुई इस समझौते से भारत के किसान को नुकसान हो रहा है, हमारे उद्योग बर्बाद हो रहे हैं और अमेरिका को इसका सीधा फायदा हो रहा है इसलिए यह समझौता पूरी तरह से देश के खिलाफ हुआ है।

उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने अमेरिका के सामने समर्पण किया है और समर्पण की वजह मोदी के फाइनेंसर अडानी हैं। भाजपा के इस फाइनेंसर पर अमेरिका में मुकदमा चल रहा है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मोदी की इस कमजोरी को समझते हैं इसलिए वह श्री मोदी को बार-बार धमकाते हैं और प्रधानमंत्री को अमेरिका के सामने समर्पण की मजबूर होना पड़ता है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है। उनके पास ईडी है, सीबीआई है और इसके जरिए हुए वह सबको डराना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी किसी से डरती नहीं है। कांग्रेस देश की जनता की आवाज है और सरकार कांग्रेस की आवाज बंद कर देश की जनता की आवाज बंद करना चाहती है।

उन्होंने कहा , “देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ नफरत की विचारधारा है और दूसरी तरफ सौहार्द है और हम देश में एकता और अखंडता की विचारधारा पर चलते हुए देश मे सौहार्द बढाने का काम कर रहे हैं। श्री मोदी और श्री शाह की पोल अब खुल चुकी है। देश की जनता उन्हें सबक सिखाएगी और उनकी हार अब निश्चित है।

 

 

Next Post

होर्मुज जलडमरूमध्य में गोलीबारी के बाद भी अमेरिका-ईरान युद्धविराम बरकरार : ट्रम्प

Fri May 8 , 2026
वाशिंगटन, 08 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि गुरुवार देर रात अमेरिका और ईरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के बाद भी युद्धविराम बरकरार है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि पहले गोली किसने चलाई। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान के शीर्ष सैन्य […]

You May Like