जनगणना में ढिलाई नहीं चलेगी, कलेक्टर खुद उतरीं मैदान

नामली। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के तहत जिले में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान को समयसीमा में पूरा करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह ने नामली क्षेत्र में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर प्रगणकों, सुपरवाइजर्स और फील्ड ट्रेनर्स से चर्चा कर कार्य की प्रगति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि प्रत्येक घर की जानकारी सही और सटीक तरीके से दर्ज हो, ताकि जनगणना के आंकड़े विश्वसनीय बन सकें। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करें और प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

इस दौरान एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर, तहसीलदार आशीष उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

आंकड़े विश्वनीय हो: कलेक्टर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ कलेक्टर ने प्रगणकों, सुपरवाइजर्स और फील्ड ट्रेनर्स से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करे कि प्रत्येक घर की जानकारी सही और सटीक तरीके से दर्ज हो, ताकि जनगणना के आंकड़े विश्वसनीय बन सकें। इस दौरान उन्होंने नगर में दुकानों पर भी पहुंचकर जानकारी ली।

Next Post

चलती गाड़ी बनी आग का गोला ड्रायवर की छलांग ने टाली मौत

Wed May 6 , 2026
रतलाम। रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बुधवार तडक़े एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब चलती लोडिंग गाड़ी में अचानक आग लग गई। वाहन में शादी समारोह का टेंट सामान भरा हुआ था, जो देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगा। ड्रायवर की सतर्कता के चलते वह समय रहते कूदकर बाहर […]

You May Like