दूरस्थ मजरे-टोलों में नए हैंडपंपों के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

सिंगरौली : टीकाकरण दिवसों में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से केंद्रों का निरीक्षण कर शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करें। साथ ही उपखंड अधिकारी उपार्जन केंद्रों में उपार्जित गेहूं के परिवहन एवं किसानों के भुगतान की लगातार निगरानी करें।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग हैंडपंप के नवीन खनन के लिए दूरस्थ मझरे-टोलों का सर्वे कर एक सप्ताह में प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर गौरव बैनल ने संबंधित जिला अधिकारियों को दिया। कलेक्टर ने टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस के अधिकारी टीकाकरण दिवसों में संयुक्त रूप से केंद्रों का निरीक्षण कर शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करें।

साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले में पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाए रखें। खराब हैंडपंपों का तत्काल सुधार कराएं तथा सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें। वहीं कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी उपखंड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करें।

Next Post

अमेरिका ने यूएई के तेल संयंत्र पर हमले के जवाब में किया ईरानी नौकाओं पर हमला

Tue May 5 , 2026
वाशिंगटन, 05 मई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सात ईरानी नौकाओं पर हमला किया है, क्योंकि वाशिंगटन लगभग बंद जलमार्ग के माध्यम से खाड़ी में फंसे जहाजों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। यह जानकारी बीबीसी ने मंगलवार को दी। […]

You May Like