भैरूंदा। प्रदेश सरकार ने अहम राजनीतिक नियुक्ति करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय को मप्र पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है. रवि मालवीय को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान का करीबी और भरोसेमंद समर्थक माना जाता है. संगठन में लंबे समय से सक्रिय मालवीय ने जिला अध्यक्ष रहते हुए पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है. रवि मालवीय बुधनी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं, जो विदिशा लोकसभा का हिस्सा है. इस लोकसभा सीट से स्वयं शिवराज सिंह चौहान सांसद हैं. ऐसे में इस नियुक्ति के बाद बुधनी क्षेत्र का राजनीतिक प्रभाव और अधिक बढऩे की चर्चा तेज हो गई है. राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि दिल्ली से लेकर भोपाल तक बुधनी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की पकड़ मजबूत हुई है.
शिव के करीबी मालवीय को निगम की कमान
