रुपया एक पैसा मजबूत

मुंबई, 27 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को एक पैसा मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.15 रुपये का बोला गया।

भारतीय इससे पहले लगातार पांच दिन गिरावट में रही थी। इन पांच दिनों में यह 125 पैसे टूट गयी थी। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 14.50 पैसे उतरकर 94.16 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज सुबह के कारोबार में कमजोर खुला था। यह नौ पैंस गिरकर 94.25 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में नीचे 94.29 रुपये और ऊपर 94.11 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 94.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज भारतीय पूंजी बाजार में बड़ी निकासी की। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में दो प्रतिशत की तेजी से भी रुपये पर दबाव रहा। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक के 0.2 प्रतिशत फिसलने का रुपये को लाभ मिला।

 

Next Post

पीएनबी ने जानी एमएसएमई की समस्याएं, 200 से अधिक मेगा आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

Mon Apr 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने सोमवार को देश भर में 200 से अधिक स्थानों पर मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें बैंक के अधिकारियों ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान बताये। उत्तर प्रदेश […]

You May Like