इंदौर:सदर बाजार पुलिस ने किला मैदान क्षेत्र में एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक काली पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है.
पुलिस के मुताबिक 22 अप्रैल की रात करीब 9:05 से 9:10 बजे के बीच सरकारी स्कूल किला मैदान के पास कार्रवाई की गई.
यहां दीपक चचौलिया उम्र 26 साल निवासी भागीरथपुरा को पकड़ा. तलाशी में उसके पास बिना लाइसेंस की पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि हथियार कहां से लाया और किस उद्देश्य से रखा था.
