पुलिस ने एक ही रात में पकड़े 114 फरार वारंटी

छिंदवाड़ा। जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जिले की पुलिस ने 17-18 अप्रैल की रात्रि में व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक ही रात में 114 वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निदेर्शानुसार पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के नेतृत्व में जिले के शहरी व ग्रामीण थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों का गठन कर दबिश, नाकाबंदी और घेराबंदी की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 33 स्थायी और 81 गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए कुल 114 वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया। कॉम्बिंग के दौरान पुलिस ने 99 गुंडा बदमाश, 71 निगरानी बदमाश, 2 जेल से रिहा आरोपी और 42 कबाडिय़ों की सघन जांच की। वहीं 28 लोगों के कब्जे से करीब 220 लीटर अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। गुमशुदा लोगों की तलाश अभियान के दौरान 12 गुमशुदा व्यक्तियों को दस्तयाब किया गया, जिनमें 5 नाबालिग बालिकाएं शामिल हैं। सभी को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

जिले के समस्थ थानों ने की कार्रवाई 

कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना परासिया पुलिस ने अपहरण के एक मामले में अपहृता को सकुशल बरामद कर आरोपी सेवकराम (22) निवासी टहटोरी (बटकाखापा) को खिरसाडोह से गिरफ्तार किया।वारंट तामील में थाना चौरई की टीम ने सर्वाधिक 16 वारंटी (6 स्थायी, 10 गिरफ्तारी) गिरफ्तार किए। थाना परासिया ने 10, जबकि थाना कुंडीपुरा ने 8 वारंटियों को पकड़ा। इस कार्य में पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी डी. एस. शेन्डे द्वारा मॉनिटरिंग की गई। पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीमों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। निगरानी बदमाश, 2 जेल से रिहा आरोपी और 42 कबाडिय़ों की सघन जांच की। वहीं 28 लोगों के कब्जे से करीब 220 लीटर अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। गुमशुदा लोगों की तलाश अभियान के दौरान 12 गुमशुदा व्यक्तियों को दस्तयाब किया गया, जिनमें 5 नाबालिग बालिकाएं शामिल हैं। सभी को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

Next Post

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए सकोरे वितरण अभियान

Sun Apr 19 , 2026
भोपाल। भीषण गर्मी को देखते हुए गोल्ड कॉइन सेवा ट्रस्ट द्वारा मूक पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु रोशनपुरा चौराहे पर सकोरे वितरित किए गए। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं ने आमजन को भी पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशील रहने और घरों के बाहर पानी रखने के लिए […]

You May Like