दो मंजिला मकान में भडक़ी आग

जबलपुर। विजय नगर घड़ी चौक स्थित दो मंजिला मकान में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गृहस्थी धूं-धूं कर जलने लगी। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की सूचना तत्काल नगर निगम दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो चुका था ।

जानकारी के अनुसार विजय नगर घडी चौक के पास जी.पी. सिंह रहते है। शुक्रवार शाम करीब पांच अज्ञात कारण से उनके दो मंजिला मकान में आग लग गई। चंद ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दिया। घटना की सूचना तत्काल नगर निगम दमकल विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड ने पहुंंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। अग्नि हादसे से गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया ।

Next Post

फॉरेस्ट गार्ड की हत्या का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्त में

Fri Apr 10 , 2026
मुरैना। मुरैना पुलिस ने फॉरेस्ट गार्ड हरकेश गुर्जर को रेत माफिया के द्वारा ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या करने के तीन आरोपियों में से एक आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। अंततः घटना के 54 घंटे बाद दिमनी थाना पुलिस ने फॉरेस्ट गार्ड की हत्या के मामले में […]

You May Like