
रीवा। रीवा केंद्रीय जेल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जेल प्रहरी ने गौशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि प्रहरी का शव जेल की गौशाला में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, जेल प्रशासन भी आंतरिक स्तर पर घटना की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।
