मुरैना में हादसा: पाइपलाइन सुधारते समय पीएनजी लाइन फटी, आग की चपेट में आने से चार लोग झुलसे

मुरैना। मुरैना शहर में पानी की लीकेज पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान पीएनजी लाइन फटने से आग लग गई, जिसमें दुकान संचालक सहित चार लोग बुरी तरह झुलस गए।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार एमएस रोड स्थित नेहरू पार्क के पास पानी की पाइपलाइन टूटने के बाद नगर निगम कर्मचारी जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसे ठीक कर रहे थे। इसी दौरान नीचे से गुजर रही गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और उससे निकली गैस पास में जल रही हलवाई की भट्टी के संपर्क में आ गई, जिससे अचानक आग भड़क उठी।

आग की चपेट में आने से दुकान के बाहर रखा सामान जलकर राख हो गया और दुकान संचालक सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल दल और गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

बताया गया है कि फिलहाल मुरैना शहर में घरों तक गैस सप्लाई शुरू नहीं हुई है और पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम की महापौर सारदा सोलंकी, निगम आयुक्त और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

UCC में आदिवासियों के अधिकार सुरक्षित रहें, गेहूं खरीदी से बिचौलियों को रखें दूर: सिंघार 

Thu Apr 9 , 2026
भोपाल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गुरुवार को समान नागरिक संहिता और गेहूं खरीदी में देरी को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की। सिंघार ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि प्रस्तावित यूसीसी में दलित और आदिवासी समुदायों […]

You May Like

मनोरंजन