प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने बनाया उद्यमियों को स्वावलम्बी: सीएम डॉ यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लगभग 58 करोड़ मुद्रा ऋण के माध्यम से 40 लाख करोड़ से अधिक की राशि वितरित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुद्रा योजना की उपलब्धि के लिए धन्यवाद देते हुए आभार भी माना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित इस योजना से प्रदेश और देश के करोड़ों गरीब नागरिकों के सपनों को आर्थिक उड़ान मिली है। देश के करोड़ों उद्यमियों, छोटे व्यापारियों और कारीगरों के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त करते हुए यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी जमीनी स्तर की ऋण व्यवस्था बन गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “आत्मनिर्भर भारत” को समर्पित इस अभूतपूर्व यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Next Post

अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक ने नाबार्ड अध्यक्ष शाजी कृष्णन से की भेंट, सहकारिता के सुदृढ़ीकरण पर हुई चर्चा

Wed Apr 8 , 2026
भोपाल। नाबार्ड के अध्यक्ष शाजी कृष्णन से बुधवार भोपाल प्रवास पर आए. इस दौरान उनसे अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने मुलाकात की. उसके बाद मध्यप्रदेश में कृषि एवं ग्रामीण विकास की जनकल्याणकारी योजनाओं से नाबार्ड के अध्यक्ष को अवगत कराया. इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड की […]

You May Like