ग्वालियर: भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ग्वालियर के थाटीपुर जैन मंदिर के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पत्रकार संतोष पाराशर की माताजी के निधन पर भी उनके निवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक व्यक्त किया।
आशीष अग्रवाल ने कहा कि ग्वालियर के थाटीपुर जैन मंदिर के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटनाका समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद हादसे में दिवंगत हुए सभी नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस गहन दुःख को सहन करने का संबल और धैर्य दें।
