जलालपुरा में बिजली बकाया वसूली को लेकर विभाग की कार्रवाई

इंदौर:जलालपुर गांव में बिजली विभाग की कार्रवाई को लेकर एक वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. वीडियो में कुछ लोग बिजली विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं कि वे बाइक, पानी के मोटर पंप और अन्य सामान अपने साथ ले जा रहे हैं. वीडियो बनाने वाला व्यक्ति लगातार कर्मचारियों और अधिकारियों पर सवाल उठाता दिखाई देता है.

इस पूरे मामले में देपालपुर के कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन ने सफाई देते हुए बताया कि विभागीय स्टाफ दिनभर की कार्रवाई के बाद लौट रहा था, उसी दौरान यह वीडियो बनाया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि मोटरसाइकिल और पानी के मोटर पंप को नियमों के तहत ही जब्त किया गया है.

गांव में 75′ बिजली बिल बकायादार
अभिषेक रंजन कार्यपालन यंत्री के अनुसार जलालपुरा गांव में करीब 167 उपभोक्ता हैं, जिनमें से केवल 20 से 25 लोगों ने ही बिजली बिल का भुगतान किया है. शेष अधिकांश लोग बिना बिल चुकाए बिजली का उपयोग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि गांव में 75 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं पर बकाया राशि लंबित है.

रिकवरी एक्ट और विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई
विभाग ने बकाया वसूली के लिए रिकवरी एक्ट और विद्युत अधिनियम की धाराओं के तहत यह कार्रवाई की है. अधिकारियों का कहना है कि नियमों के अनुसार ही जब्ती की गई है और यह कदम बकाया राशि वसूलने के लिए आवश्यक था.

मामले में एफआईआर दर्ज होने की संभावना
बिजली विभाग के सूत्रों के अनुसार इस मामले में आगे और कार्रवाई हो सकती है. जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है

Next Post

‘सुंदर पूनम’ की पहली झलक रिलीज

Tue Mar 24 , 2026
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की आने वाली फिल्म ‘सुंदर पूनम’ की पहली झलक रिलीज हो गयी है। फिल्म ‘सुंदर पूनम’ के फर्स्ट लुक में सान्या मल्होत्रा दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही है और उसका फोन लगातार बज रहा है। जिसमें सुंदर और राजू नाम के नंबर […]

You May Like