अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य: रामनिवास 

सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंडल सरई में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस का पंचम सत्र उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में रामनिवास शाह ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ किया गया।

विधायक रामनिवास शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संगठन की मजबूती, राष्ट्रसेवा और अंत्योदय के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि एकात्म मानववाद का सिद्धांत संगठन की मूल आत्मा है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर राजेंद्र मेश्राम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह नागेंद्र, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय, हिंचलाल तिवारी, सरई मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

Next Post

कारखानों में अप्रिय घटना रोकने प्रशिक्षण आयोजित करें: गौरव

Wed Mar 18 , 2026
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में एवं औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा म.प्र. की निदेशक नमिता तिवारी की उपस्थिति में जिले में कार्यरत औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ औद्योगिक सुरक्षा मानकों के शत-प्रतिशत पालन एवं वृहद स्तर पर प्रशिक्षण से संबंधित बैठक सम्पन्न हुई। उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते […]

You May Like