लिफ्ट के बहाने कमरे में बंधक बनाकर की छेड़छाड़, गला दबाकर मारने की कोशिश

इंदौर: विजय नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने कमरे में ले जाकर बंधक बनाकर छेड़छाड़ और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल छीनकर मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया.
थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि 27 वर्षीय महिला अपने परिचित की बर्थडे पार्टी से लौट रही थी. देर रात उसने परिचित राहुल को घर छोड़ने के लिए बुलाया, लेकिन आरोपी उसे मालवीय नगर स्थित कमरे पर ले गया और अंदर जाते ही दरवाजा बंद कर लिया.

आरोपी ने पहले मोबाइल छीन लिया, फिर विवाद कर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं. विरोध करने पर उसने थप्पड़ों से मारपीट की और गला दबा दिया. किसी तरह महिला आरोपी को धक्का देकर वहां से भाग निकली. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

संदिग्ध लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 3.94 लाख पार

Wed Mar 18 , 2026
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक ट्रांसपोर्टर के बैंक खाते से संदिग्ध लिंक पर क्लिक करते ही 3.94 लाख रुपये पार हो गए. पीड़ित ने किसी को ओटीपी साझा नहीं किया, इसके बावजूद खाते से लगातार ट्रांजेक्शन होते रहे.थाना प्रभारी तारेश […]

You May Like