लोकसभा में गूंजा इंदौर का रेल मुद्दा

इंदौर:सांसद शंकर लालवानी ने लोकसभा में बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान शहर की रेल सुविधाओं और कनेक्टिविटी से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए. इंदौर मध्य भारत का प्रमुख शहर है, जहां रेल सुविधाओं का विस्तार समय की मांग बन चुका है.सांसद लालवानी ने लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के अंतर्गत बाणगंगा क्षेत्र के तेजी से विकास को देखते हुए बेहतर यात्री सुविधाएं और कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग की. इसके साथ ही राजेंद्र नगर, मांगलिया, राऊ, चंद्रावतीगंज और गौतमपुरा रेलवे स्टेशनों के समग्र विकास की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि इंदौर में बढ़ती ट्रेनों की संख्या के अनुरूप मेंटेनेंस सुविधाओं को मजबूत किया जाना चाहिए. इसके तहत कोचिंग हब, वाशिंग लाइन, पिट लाइन और प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने की मांग रखी गई. साथ ही 70 वर्ष पुराने शास्त्री ब्रिज रेलवे ओवरब्रिज के सिक्स लेन पुनर्विकास और चंद्रावतीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द ओवरब्रिज निर्माण पर भी जोर दिया.

नई ट्रेनों और सेवाओं की मांग
सांसद ने इंदौर-दिल्ली और इंदौर-मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की प्रमुख मांग रखी. इसके अलावा इंदौर-उज्जैन के बीच नमो वंदे भारत ट्रेन और इंदौर-उज्जैन (देवास होते हुए) डेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी रखा. उन्होंने इंदौर-पटना एक्सप्रेस, इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस और इंदौर–रीवांचल एक्सप्रेस को दैनिक करने की मांग की. साथ ही इंदौर-पुणे मार्ग पर अतिरिक्त ट्रेन, इंदौर-जयपुर के लिए रात्रिकालीन ट्रेन और खाटू श्यामजी के लिए विशेष ट्रेन चलाने का सुझाव दिया. इसके अलावा नांदेड़ हजूर साहिब से इंदौर-जयपुर होते हुए मुक्तसर-फिरोजपुर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी सामने रखा गया.

रेल कनेक्टिविटी विस्तार के अन्य प्रस्ताव
सांसद ने कोटा-सिरसा एक्सप्रेस को इंदौर तक विस्तारित करने और राऊ, चंद्रावतीगंज, राजेंद्र नगर व गौतमपुरा स्टेशनों पर स्टॉपेज देने की मांग की. साथ ही इंदौर-दाहोद और इंदौर-खंडवा रेल लाइन परियोजनाओं में तेजी लाने की आवश्यकता भी जताई

Next Post

घरेलू गैस का कमर्शियल उपयोग जारी, खाद्य विभाग की आंखें बंद

Wed Mar 18 , 2026
इंदौर: घरेलू गैस की कमी आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है. जिला प्रशासन ने कमर्शियल गैस टंकियों पर रोक लगा रखी है, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर खुले तौर पर घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है.कई क्षेत्रों में व्यवसायिक प्रतिष्ठान आसानी से घरेलू गैस […]

You May Like