पं. इंद्रेश उपाध्याय और सुरेश वाडकर व इशिता ने किए महाकाल दर्शन

उज्जैन:वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय ने रविवार को उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए। वहीं प्रसिद्ध गायक पद्मश्री सुरेश वाडकर एवं गायिका इशिता विश्वकर्मा भी बाबा महाकाल के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे।इंद्रेश उपाध्याय कुछ दिन पहले ही अपनी वीआईपी शादी से चर्चा में आए थे। देश-विदेश में उनके भक्त है। सुबह वे महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।

नंदीहाल में बैठकर उन्होंने बाबा से हाथ जोडक़र प्रार्थना की। पंडे-पुजारियों ने मंत्रोच्चार कर उनका पूजन कराया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने उनका स्वागत किया। प्रसिद्ध गायक पद्मश्री सुरेश वाडकर एवं गायिका इशिता विश्वकर्मा ने भी महाकाल के दर्शन लाभ लिए।

Next Post

दुबई हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले के बाद उड़ानें निलंबित

Mon Mar 16 , 2026
दुबई, 16 मार्च (वार्ता) दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को ड्रोन हमले के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। अधिकारियों ने हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के बाद एहतियाती सुरक्षा उपाय के रूप में परिचालन रोक दिया। दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने निलंबन […]

You May Like