शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के मचाखुर्द गांव में एक 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पोहरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान चंदन आदिवासी के रूप में हुई है। बताया गया है कि चार-पांच दिन पहले उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था।
इसके बाद उसकी पत्नी बैराड़ थाना क्षेत्र के खेरपुरा गांव स्थित अपने मायके चली गई थी।ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पत्नी मायके से किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी। आशंका जताई जा रही है कि यह जानकारी मिलने के बाद चंदन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
