डीडीसीए के ओपन बॉलिंग ट्रायल्स में 3500 से ज्यादा खिलाड़ी

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने विभिन्न आयु वर्ग और स्किल कैटेगरी चरण में ओपन बॉलिंग ट्रायल्स करा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए तीन हजार 500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया हैं। होनहार गेंदबाज की पहचान और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किये जा रहे इस ट्रायल्स के दौरान उम्र के हिसाब से प्रदर्शन देखा जा रहा है, जिसमें तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स के लिए अलग-अलग मूल्यांकन सत्र हैं। इस ट्रायल्स में विशेषकर उन खिलाड़ियों के कौशल को परखा जा रहा जिन्हें डीडीसीए लीग मैचों में खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिलता है। यह ट्रायल्स पूर्व विकेटकीपर विजय दहिया की देख रेख में कराया जा रहा है। डीडीसीए ने सभी पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस मंच तक पहुंचने में बराबर का अवसर देने के लिए इसके पंजीकरण को पूरी तरह से मुफ्त रखा है। ट्रायल्स के शुरुआती फेज के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों को अब आगे के राउंड के लिए बुलाया जाएगा, जो एक स्ट्रक्चर्ड डेवलपमेंट शिविर हिस्सा होगा। इसे तकनीकी गाइडेंस, प्रदर्शन मूल्यांकन और लॉन्ग-टर्म ग्रूमिंग देने के लिए डिजाइन किया गया है।

ट्रायल्स को लेकर डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा, “दिल्ली ने इतिहास में भारत को कुछ बेहतरीन गेंदबाज दिए हैं, जिन्होंने न केवल राज्य को शानदार प्रदर्शन किया है, बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। इशांत शर्मा से लेकर आशीष नेहरा और कई अन्य, दिल्ली के गेंदबाजों ने शीर्ष स्तर पर अपने इम्पैक्ट से कई युगों को तय किया है। यह पहल ऐसे मैच-विनर्स की अगली पीढ़ी को खोजने के बारे में है।” उन्होंने कहा, “दिल्ली में गेंदबाजी प्रतिभा का बहुत बड़ा भंडार है, लेकिन कई खिलाड़ियों को हमेशा उनके डेवलपमेंट के सही मंच पर जरूरी एक्सपोज़र नहीं मिल पाता है। इस फेज़्ड और पारदर्शी प्रक्रिया के जरिये हम पहचान बेस को बड़ा करने और एक ऐसा रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो असली मेरिट को सपोर्ट करे।”

Next Post

सकारात्मक सोच से एक और सफल रणजी सीजन खेलने में मदद मिली : नबी

Fri Feb 27 , 2026
हुबली, 27 फरवरी (वार्ता) अपनी शानदार गेंदबाजी से जम्मू -कश्मीर को पहले रणजी खिताब के करीब पहुंचा चुके तेज गेंदबाज आक़िब नबी ने कहा कि “नतीजों के बारे में सोचने के बजाय सकारात्मक सोच बनाए रखने” से उन्हें एक और शानदार रणजी ट्रॉफ़ी सीजन खेलने में सफलता मिली है। नबी […]

You May Like