रुपया 90.91 प्रति डॉलर पर स्थिर

मुंबई, 26 फरवरी (वार्ता) अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को लगभग स्थिर रहा और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.9150 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर चार पैसे चढ़कर 90.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज पांच पैसे की मजबूती के साथ 90.86 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। दिन में यह ऊपर 90.81 रुपये तक और नीचे 90.94 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में लिवाली और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट से रुपये को समर्थन मिला। दूसरी तरफ, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में तेजी से भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा।

 

 

Next Post

सेल ने नौसेना में शामिल होने जा रहे आईएनएस अंजदीप के लिए की स्टील की पूरी आपूर्ति

Thu Feb 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक और महारत्न कंपनी भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) ने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा निर्मित आईएनएस अंजदीप के निर्माण में जरूरी विशेष ग्रेड के स्टील की पूरी मात्रा की आपूर्ति की है। आईएनएस अंजदीप भारतीय नौसेना […]

You May Like

Play sound