पति-पत्नी के बीच उपजा विवाद हाथापाई और मारपीट तक पहुंचा, ससुराल एवं मायके पक्ष के लोगों में जमकर चले पत्थर और डंडे

झाबुआ‌। शहर के डीआरपी लाइन स्थित अंबेडकर पार्क के पास 25 फरवरी, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे दो पक्षों में विवाद बाद जमकर हाथापाई और मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की। वहीं घटना में घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में हुआ। पूरा मामला इस प्रकार है कि अर्जुन बामनिया ने पत्नी रजनी देवड़ा को किसी बात को लेकर थप्पड़ मारने के बाद यह मामला वन स्टाप सेंटर पहुंचा। जहां दोनों पक्षों के बीच सुलह करवाई गई। जिसके बाद अर्जुन बामनिया एवं उनके परिवारजन रजनी देवड़ा को लेने पहुंचे, तो किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई और जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को पत्थर और लठ से मारकर गंभीर रूप से घायल किया। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह मामला पुलिस थाने तक पहुंचा और पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई वहीं घायलों को डायल 112 वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाकर उनका उपचार करवाया। इस संबंध में थाना प्रभारी आरसी भास्करे ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की गई है एवं घटना की जांच की जा रहीं है।

Next Post

हल्दी के घोल ने हर ली कई भेड़ों की जिंदगी

Wed Feb 25 , 2026
सीहोर/आष्टा। जिले की आष्टा तहसील के ग्राम मैना और खामखेड़ा गांवों के बीच डेरा डाले पशुपालकों के लिए मंगलवार का दिन भारी पड़ गया. हल्दी का घोल पिलाने के कुछ ही समय बाद भेड़-बकरियां तड़पने लगीं. जब तक उनको उपचार मिल पाता तब तक लगभग 80 भेड़ों की मौत हो […]

You May Like