गोदरेज ने पीएल अडानी को हराकर जीता अंतर उद्योग क्रिकेट टूर्नामेंट

ग्वालियर। मालनपुर में चल रहे अंतर उद्योग क्रिकेट टूर्नामेंट पर गोदरेज कन्ज्यूमर प्रोडक्ट्स ने खिताबी जीत हासिल की है। उसने विक्रांत यूनिवर्सिटी के मैदान पर खेले गये बेहद रोमांचकारी फाइनल मुकाबले में पीएल अडानी को 5 रनों के अंतर से पराजित कर दिया। गोदरेज की टीम ने पहले खेलते हुये 20 ओवर में 157 रन बनाये, जबकि अडानी की टीम 20 ओवर में मात्र 152 रन ही बना सकी। इस मौके पर ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त संघप्रिय और अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने विजेता और उपविजेता टीम को कप व शील्ड प्रदान की।

नगर निगम आयुक्त संघप्रिय ने इस मौके पर कहा कि खेल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के आधार हैं, इनसे हमें प्रेरणा मिलती है कि जीत गर्व और हार से कभी हताश नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में खेलों का अहम रोल है। उन्हें खुशी है कि मालनपुर व बानमोर के उद्योग लगातार 30-32 वर्षों से अपने कर्मचारियों के लिये क्रिकेट जैसे खेलों का आयोजन करते हैं। निगम आयुक्त संघप्रिय ने इस मौके पर आये उद्योग प्रमुखों, एचआर फोरम के पदाधिकारियों से स्वच्छ ग्वालियर के लिये परस्पर सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर सबके प्रयासों से आगे बढ़ेगा।

वहीं विशेष अतिथि निगम के अपर आयुक्त प्रतीक राव ने भी इण्डस्ट्री जगत के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह भी खेलों के लिये सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभायें निखारने का काम भी आयोजक करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सामाजिक व जनहित कार्यों में इण्डस्ट्रीज के लोग भी आगे आकर सहयोग करें।

इस मौके पर चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल ने भी ग्वालियर चंबल अंचल में इण्डस्ट्रीज के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि एचआर फोरम व इण्डस्ट्रीज प्रमुख ग्वालियर के विकास में सहभागी बनें। वहीं विनय अग्रवाल ने इण्डस्ट्रीज क्षेत्र में क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों की बात रखी। पूर्व में एचआर फोरम के प्रमुख व क्वालिटी सर्किल फोरम के इंडिया प्रेसीडेंट अविनाश मिश्रा ने आयोजन पर प्रकाश डाला।

Next Post

हाथियों को रोकने में वन विभाग विफल,तत्काल मुआवजा दें: अजय सिंह

Wed Feb 25 , 2026
भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सीधी जिले में हाथियों के आतंक और हालिया ओलावृष्टि से हुई तबाही पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस आपदा से गरीब किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं और कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने जिला प्रशासन […]

You May Like