
सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत स्वच्छता अधिकारी राजेश सिंह राजपूत ने बाघराज वार्ड का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजघाट चौराहा स्थित शौचालय, छत्रसाल नगर तथा बाघराज मंदिर स्थित सार्वजनिक शौचालय मे तीनों शौचालयों में प्लेसमेंट पर पदस्थ केयरटेकर सुनील, भाग्यश्री एवं जितेंद्र अनुपस्थित पाए गए।
स्वच्छता अधिकारी ने तीनों शौचालयों के केयरटेकर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही जोन प्रभारी आशुतोष सोलंकी एवं सहायक जोन प्रभारी अजय रैकवार को कार्य में लापरवाही बरतने पर वेतन-वृद्धि रोकने की कार्रवाई हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
