पारड़सिंगा में जल जीवन मिशन फेल: सरपंच ने कलेक्टर से की शिकायत, जांच के निर्देश

मुलताई। क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत पारड़सिंगा में बीते 3 वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन योजना के तहत ठेकेदार द्वारा घाटिया निर्माण किए जाने से योजना अल्प अवधि में ही दम तोड़ चुकी है। वहीं योजना का कार्य अधूरा पड़ा है। जिसके चलते मंगलवार को पारड़सिंगा सरपंच जयमाला उत्तम बोड़खे ने मंगलवार को बैतूल पहुंचकर कलेक्टर एवं पीएचई के कार्यपालन यंत्री को शिकायत की है। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री को तीन दिनों में ग्राम पहुंचकर कार्रवाई के निर्देश दिए है। सरपंच द्वारा की गईं शिकायत में बताया ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत पाईपलाईन का कार्य किया गया है, लेकिन ठेकेदार द्वारा अधिकारियों के मिली भगत से कार्य में अत्यधिक लापरवाही बरती गई जिससे जल स्त्रोत से सम्पवेल तक पाईप लाईन के पाईप कई बार फट रहे है जिससे ग्राम में सुचारू रूप से पेयजल व्यवस्था नही हो पा रही है, जनता पेयजल के के लिए परेशान है। ठेकेदार द्वारा पाईप लाईन विस्तार कार्य प्राकलन अनुसार नहीं किया है, पाईप लाईन खराब होने के कारण मुख्य पाईप लाईन में अत्यधिक ज्वाइंट हो गये है जिससे भविष्य में यह पाईप लाईन चलना संभव नही है। वहीं ठेकेदार द्वारा जो सम्पवेल बनाया वह भी पूर्ण रूप से लीकेज है। ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण ग्रामीण आंदोलन के लिए उग्र हो रहे है।

निर्माण कार्य कई मांगी जानकारी

पारड़सिंगा में जल जीवन मिशन योजना के तहत लगभग 3 वर्षों से कार्य चल रहा है लेकिन ग्राम पंचायत को योजना के सम्बंध में आधी अधुरी जानकारी है,सरपंच ने प्राकलन,नक्शा, कितने मीटर, किस साईज की पाईप लाईन, कितने रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ, कितना खर्च हुआ, कितने रुपए का मूल्यांकन हो गया, कितना शेष है, मूल्यांकन की छायाप्रति एवं कितने मीटर पाईप लाईन डालना शेष है के संबंध मे जानकारी मांगी है।

Next Post

भगोरिया लोकोत्सव को मिलेगा राष्ट्रीय पर्व का दर्जा, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

Tue Feb 24 , 2026
भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव ने भगोरिया लोकपर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर जनजातीय भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगोरिया केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनजातीय […]

You May Like