सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: दमोह में PM आवास की किस्त के बदले रिश्वत लेते सचिव और चौकीदार गिरफ्तार

सागर: मध्य प्रदेश के सागर लोकायुक्त पुलिस द्वारा सागर संभाग के दमोह जिले के ग्राम पंचायत तेजगढ कार्यालय के सचिव और चौकीदार को आवेदक से 06 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक महेन्द्र कोष्टी पिता अमृतलाल कोष्टी निवासी ग्राम तेजगढ़ जिला दमोह ने कार्यालय मे लिखित मे शिकायत दर्ज कराई गई कि आवेदक की पत्नी उषा कोष्टी के नाम पर स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना की जिओ टेंगिग करने और दूसरी किश्त डालने की एवज में ₹10000 रिश्वत की मांग आरोपी तेजगढ सचिव जुगराज सिंह द्वारा की जा रही थी ।

आवेदक के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय सागर उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष आवेदन पत्र दिया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा आवेदन पत्र का सत्यापन कराया गया । सत्यापन के दौरान अनावेदक सचिव द्वारा आवेदक से 4 हजार रुपए रिश्वत राशि प्राप्त की गई । शिकायत के सत्यापन उपरांत आज सोमवार को निरीक्षक मंजू किरण तिर्की और निरीक्षक रंजीत सिंह के नेतृत्व मे गठित ट्रेप दल द्वारा आरोपी सचिव जुगराज सिंह को ₹6000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया । गुड्डा रैकवार चौकीदार को रिश्वत लेने में सहयोग करने के लिए सह आरोपी बना कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

Next Post

ढौंढ़न बांध स्थल पर आदिवासियों का 'अग्नि सत्याग्रह': जल, जंगल और जमीन के लिए चिताओं पर लेटीं महिलाएं

Mon May 11 , 2026
छतरपुर/बमीठा:केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत बनने वाले ढौंढ़न डैम के निर्माण स्थल पर आदिवासियों का आंदोलन तीसरे दिन और अधिक उग्र और हृदयविदारक हो गया है। अपनी पुश्तैनी जमीन और अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहे स्थानीय आदिवासी अब सामूहिक सांकेतिक आत्मदाह की राह पर हैं। आंदोलन स्थल से […]

You May Like