अवैध वसूली की शिकायत पर तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सतना: पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि थाना नागौद के प्रधान आरक्षक विनोद रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे संज्ञान में लेकर कार्रवाही की गई।

इसी तरह थाना बरौंधा के आरक्षक राजेश पासी और निर्भय सिंह को भी इसी तरह की शिकायत पर लाइन अटैच कर दिया। पता चला है कि टीकर के विक्रम सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक के यहां आवेदन देकर अवैध वसूली की शिकायत की थी, जिस पर एसपी ने दोनों आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाही की है।

Next Post

ढोल-धमाकों और पटाखों की गूंज के बीच रेल खिलाड़ियों ने थामा बल्ला

Sun Feb 22 , 2026
इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के तत्वावधान में 12 बंगला रेल मैदान पर अंतर-विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज उत्साहपूर्ण श्रीगणेश हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना, नारियल अर्पण और राष्ट्रगान जन-गण-मन के साथ किया गया। ढोल-धमाकों और पटाखों की गूंज के बीच खिलाडिय़ों ने मैदान में […]

You May Like