
दमोह। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नोहलेश्वर महादेव की महिमा ऐसी है कि जो एक बार आता है, उसका मन बार-बार यहां आने को करता है. कृपावंत, कृपाशंकर भगवान नोहलेश्वर महादेव के आशीर्वाद से हम प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव आस्था ही नहीं, स्थानीय संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का भी उत्सव है.हमारी सरकार आस्था के स्थलों के संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्ध है.मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को दमोह जिले के जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोहटा में नोहलेश्वर महोत्सव मेले के अवसर पर आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेले का दीप प्रज्जवलन का शुभारंभ किया.
किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्रीय जनता की मांग पर नोहटा को परीक्षण के उपरांत नगर परिषद बनाने की घोषणा की.मुख्यमंत्री ने कहा कि दमोह में 2 करोड़ रूपए की लागत से गीता भवन का निर्माण किया जाएगा.दमोह जिले में बांदकपुर-सेमरखो जलाशय की क्षमता में वृद्धि कर 600 करोड़ रूपए की नई सिंचाई परियोजना विकसित की जाएगी.इससे जिले के 33 गांवों को भरपूर पानी मिलेगा. दमोह में 10 करोड़ रूपए की लागत से वॉटर स्पोर्ट्स, बोट क्लब सहित अन्य पर्यटन गतिविधियों का विकास किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि तेंदूखेड़ा और हटा में खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए नए स्टेडियम बनाए जाएंगे.इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री शहनाज अख्तर का अभिनंदन भी किया.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार दमोह के साथ-साथ पूरे बुंदेलखंड के विकास के लिए तत्पर है.यहां के तेंदूखेड़ा में 165 करोड़ की नई योजना को स्वीकृति दी गई है.दमोह के लिए नया फोर लेन भी मंजूर किया गया है.दमोह में पर्यटन के साथ-साथ उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है. राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सभी क्षेत्रों में समान रूप से प्रयास कर रही है.
राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश टाइगर, चीता, गिद्ध और घड़ियाल के मामले में देश में शीर्ष स्थान पर है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव पर्यटन को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने होम स्टे की योजना बनाई है.इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और वे पर्यटकों को अपने घरों में होम स्टे बनाकर ठहरा सकेंगे.होम स्टे तैयार करने वाले हितग्राहियों को शासकीय अनुदान भी दिया जा रहा है. उन्होंने होम स्टे संचालनकर्ताओं से कहा कि जब पर्यटक आएं, तो उनकी अच्छी तरह मेहमान नवाज़ी करें.होम स्टे से ग्रामीणों की आय तेजी से बढ़ रही है.
संस्कृति, पर्यटन व धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है.मध्यप्रदेश ने ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति करते हुए आज 26 हजार मेगावॉट से अधिक बिजली उपलब्धता सुनिश्चित किया है.
दमोह के लोकसभा सांसद श्री राहुल सिंह लोधी ने कहा कि दमोह में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो रहा है.बुंदेलखंड में सबसे बड़ी समस्या पानी की थी, जो अब दूर होती जा रही है.
किसान सम्मेलन में पशुपालन व डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, पूर्व मंत्री व दमोह विधायक जयंत मलैया, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, विधायक हटा श्रीमती उमा खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटैल, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजु धर्मेन्द्र कटारे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी, पूर्व विधायक सोनाबाई, पूर्व सांसद चन्द्रभान सिंह, वरिष्ठ नेता विद्यासागर पांडे, भावसिंह लोधी, आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, वनमंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, शिवचरण पटैल, गौरव पटैल, रूपेश सेन, सत्येन्द्र सिंह लोधी, नितेन्द्र सिंह लोधी, महेश पटैल, सत्यपाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, लाड़ली बहनें, युवा और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान बंधु उपस्थित थे.
