चावल, चीनी, खाद्य तेलों के दाम बढ़े; दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ चीनी और खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी रही जबकि गेहूं के भाव गत दिवस के स्तर पर पड़े रहे। दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत दो रुपये बढ़कर 3,852 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,849 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटा चार रुपये महंगा हुआ।
दाल-दलहनों में मिलाजुला रुख रहा। चना दाल औसतन 15 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। तुअर दाल की औसत कीमत 42 रुपये और उड़द दाल की 20 रुपये बढ़ गयी। मसूर दाल 12 रुपये और मूंग दाल सात रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा 63 रिंगिट टूटकर 4,097 रिंगिट प्रति टन रह गया। अमेरिकी सोया तेल का मार्च वायदा भी 0.49 प्रतिशत फिसलकर 56.41 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजारों में वनस्पति की औसत कीमत 60 रुपये और मूंगफली तेल की 28 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल 13 रुपये और सोया तेल 10 रुपये महंगा हुआ। सरसों तेल छह रुपये और सूरजमुखी तेल दो रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव गत दिवस के स्तर पर ही टिके रहे जबकि चीनी छह रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

Next Post

बिजली की मांग जनवरी में 4.5 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची: क्रिसिल

Tue Feb 10 , 2026
मुंबई, 10 फरवरी (वार्ता) उत्तरी और पूर्वी हिस्से में शीतलहर के कारण देश में बिजली की मांग जनवरी में 4.5 प्रतिशत बढ़कर करीब 143 अरब यूनिट पर पहुंच गयी जो कम से कम 2010 के बाद का रिकॉर्ड है। बाजार अध्ययन एवं साख निर्धारक एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स की मंगलवार को […]

You May Like